खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली निवासी प्रह्लाद पासवान ( सब इंस्पेक्टर) सीआरपीएफ को सेवानिवृत्त होने पर रविवार को उनके पैतृक गांव में सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
खड्डा विकास खण्ड के मदनपुर सुकरौली निवासी प्रह्लाद पासवान सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर से रिटायर्ड होकर जब अपने गांव पहुंचे तो गांव के लोगों ने उनके सम्मान में फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अपनत्व व प्रेम को देखकर श्री पासवान भाव विभोर हो गए।
इस दौरान भाजपा के जयप्रकाश सिंह, प्रभु गुप्ता, कृष्णप्रताप सिंह, असकंद सिंह, युवा भाजपा नेता आनन्द सिंह, पवन कुमार, संतोष कुमार, श्रीनिवास, रामनाथ, हरिनारायण, रामदरश, ऋषिकेश यादव, दयानन्द पासवान सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…