खड्डा/कुशीनगर। एसडीएम भावना सिंह ने दीपावली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रमण किया तथा कहा कि दीपावली पर प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री की जाए यदि इसका कोई उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दीपावली पर्व के मद्देनजर खड्डा कस्बा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम भावना सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने भ्रमण किया। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को मिलजुल कर मनाएं तथा आपसी एकजुटता का परिचय दें। एसडीएम ने कहा कस्बे में कहीं पटाखों की विक्री नहीं होगी। प्रशासन द्वारा चिन्हित सोहरौना के जूनियर हाईस्कूल विद्यालय ( फायर सर्विस के सामने) प्रांगण पर ही पटाखों की बिक्री की जाए यदि कोई भी प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा जहां पर पटाखों की बिक्री की अनुमति प्रशासन द्वारा दी जाएगी वहां पर मानक के अनुरूप पूरी सुरक्षा के नियम अपनाये जाए इसमें कोई कोताही न बरती जाए। इस दौरान एसआई अजय सिंह, प्रेमनारायण वर्मा आदि पुलिस फोर्स मौजूद रहे।
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…