News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: एसडीएम व तहसीलदार ने चौपाल लगाकर सुनीं मुसहरों की समस्याएं

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 1, 2021  |  4:34 PM

687 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम व तहसीलदार ने चौपाल लगाकर सुनीं मुसहरों की समस्याएं
  • खड्डा क्षेत्र के सिसवा गोपाल में एसडीएम व तहसीलदार ने लगाया चौपाल
  • मुसहरों की समस्याएं शीघ्र दूर करें अधिकारी – एसडीएम अरविंद कुमार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव में एसडीएम अरविंद कुमार ने भ्रमण कर मुसहर परिवारों से मिलकर उनकी समस्या जानी और अधूरा आवास देखकर उनसे दिक्कत की जानकारी लेकर जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। एसडीएम ने दो अनुपस्थित मिली आशाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

एसडीएम अरविंद कुमार बृहस्पतिवार को तहसीलदार डा.एसके राय के साथ सिसवा गोपाल गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मुसहर परिवारो के आवास, सड़क, बिजली, पानी, शौचालय व राशनकार्ड की जानकारी ली। जानकारी लेने पर उन्हें पता चला कि कुल 16 परिवार है। सभी को आवास मिला है। कुछ लोगों के आवास पूरा नहीं होने और कुछ के दूसरा किश्त नहीं मिलने की बात सामने आई। दो परिवारों को राशन कार्ड नहीं मिला है। मुसहर बस्ती के जर्जर खडंजा सड़क को ग्रामनिधि से इंटरलाकिंग कराने के निर्देश दिये। गांव में चल रहे वैक्सीनेशन व जांच कार्य का जायजा लेते हुए एसडीएम ने लोगों से बढ़ चढक़र वैक्सीनेशन कराने की अपील की। एसडीएम ने इस दौरान गैरहाजिर रहीं दो आशाओं के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये। एसडीएम ने सभी विभागों के कर्मचारियों को गावों में फागिंग व साफ-सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेश, सचिव अशोक कुमार गोंड़ रोजगार सेवक जगदीश प्रसाद, बाल विकास परियोजना अधिकारी अब्दुल क्यूम, लालजी राजस्व निरीक्षक, अजीत कुमार लेखपाल, सुनील कुमार सफाई कर्मी, चित्रा विश्वकर्मा ऑगनवाडी, आरती ऑगनबाडी, इंद्रवती ऑगनवाडी आदि मौजूद रहीं।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking