News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा एसडीएम ने पट्टे की जमीन पर दिलाया कब्जा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 6, 2023  |  8:44 PM

813 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा एसडीएम ने पट्टे की जमीन पर दिलाया कब्जा WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव में शुक्रवार को 18 भूमिहीनों के पट्टे की जमीन को तहसील व पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर जमीन चिह्नित करा कब्जा दिला दिया। पट्टे की जमीन पाकर पट्टेधारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

विकास खंड के ग्राम रामपुर गोनहा निवासी सुरेश, इन्द्राशन, बउक विजयी, रामवृक्ष, रामधनी, बुधन तेतरी, लालजी, जेठू, भोली, किशोर, जैश्री, किशोर, शांति, चन्नर हफीजुल्लाह कुल 18 लोगो को कृषि कार्य हेतु पूर्व में पट्टा हुआ था। राजस्व अभिलेख में इनका नाम भी दर्ज था लेकिन कब्जा नहीं मिल पाया था।

डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम भावना सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार सहित राजस्व व पुलिस टीम ने पट्टे की जमीन की पैमाइश और चिन्हांकन कर 18 लोगों को कब्जा दिला दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनिन्द्र गुप्ता, महिला एसआई प्रिंसी पांडेय, राजस्व कर्मचारी रामजीत प्रसाद आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking