News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: तहसील कार्यालय में एसडीएम ने की बैठक, त्योहार व विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत दिए निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 1, 2021  |  3:36 PM

854 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तहसील कार्यालय में एसडीएम ने की बैठक, त्योहार व विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत दिए निर्देश WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील कार्यालय में सोमवार को एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अधिशासी अधिकारी व थानाध्यक्षों की बैठक कर त्योहार व चुनाव में संवेदनशील स्थानों व वूथों को चिन्हित करने का निर्देश दिए। उन्होंने दीपावली त्योहार पर किसी भी दशा में लाइंसेंसधारी को छोड़कर नये दुकानों पर पटाखे बेचने के लिए सख्त मनाही की।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

सोमवार को खड्डा की उपजिलाधिकारी श्रीमती उपमा पाण्डेय एसडीएम कार्यालय में ईओ नगर पंचायत सहित थानाध्यक्षों की बैठक कर त्योहार व चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एसडीएम ने खड्डा, हनुमानगंज, नेबुआ नौरंगिया व जटहां थानाक्षेत्र में पटाखे की दुकानों की संख्या की जानकारी लेकर कहा कि किसी भी सूरत में नये लाइसेंस जारी नहीं किये जाएंगे। पटाखों की दुकाने चिन्हित स्थानों पर ही लगाये जाएंगे। कहा कि दुकानों के लिए आवादी से दूर स्थान चयन कर सभी जरूरी तैयारी पूरे कर लिया जायं। अधिशासी अधिकारी खड्डा/छितौनी को जाम नालियों की साफ- सफाई व कूड़ा निस्तारण कराते हुए पथ प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम श्रीमती पाण्डेय ने क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील वूथों की सूची उपलब्ध कराने, अराजकतत्वों के चिन्हित कर अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इसकी स्थलीय जांच मेरे द्वारा स्वयं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस व राजस्व टीम की समय- समय पर बैठक कर सभी जरूरी सूचनाओं को साझा कर उसको अमल में लाने की प्राथमिकता दुहराई। इस दौरान खड्डा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भगवान सिंह, एस एच ओ नेबुआ नौरंगिया गिरजेश उपाध्याय, जटहां थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद व हनुमानगंज से एस आई दीनानाथ पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking