News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: वोर्ड परीक्षा केन्द्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 24, 2022  |  9:56 PM

577 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: वोर्ड परीक्षा केन्द्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। गुरुवार से शुरू हुए हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के केन्द्रों की जांच एसडीएम उपमा पाण्डेय ने किया। छितौनी कस्बे के छितौनी इण्टर कालेज में पहुंचकर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

आपके लिए और..- एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक...

छितौनी इण्टर कालेज में चल रही वोर्ड परीक्षा में एसडीएम उपमा पाण्डेय ने परीक्षा दे रहे छात्रों के रूम का निरीक्षण कर हाल जाना। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापक के साथ कालेज में सीसीटीवी कैमरे की चेक करने के साथ ही सभी कालेज प्रशासन को अपने-अपने कालेज में शौचालयों को दुरुस्त कराने और पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसडीएम उपमा पाण्डेय ने बताया कि छितौनी और क्षेत्र के अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। कालेज प्रशासन को परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने परीक्षा सहायक से डबल लॉक आलमारी, उत्तर पुस्तिका का स्टॉक बुक के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर सुचितापूर्ण व नकल विहीन परीक्षा कराने के सख्ती से निर्देश दिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब

कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव
नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…

कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण
कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking