News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम ने दिखाया मानवीय चेहरा, सर्पदंश के बाद बच्चे की बची जान

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 28, 2021  |  10:04 PM

1,016 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने दिखाया मानवीय चेहरा, सर्पदंश के बाद बच्चे की बची जान WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बाढ़ से घिरे महदेवा गांव में देर शाम एक 9 वर्षीय लड़के को जहरीले सांप के काटने की घटना से गांव में हलचल गच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर एसडीएम खड्डा ने मानवीय चेहरा दिखाते हुए एम्बुलेंस न आने पर स्वयं अपनी सरकारी गाड़ी से कोटवां सरकारी अस्पताल ले गये, जहां इलाज के बाद बच्चा खतरे से बाहर है। एसडीएम के मानवीय पहल से बच्चे की जान बच जाने की चर्चा जोरों पर है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

शनिवार देर शाम महदेवा गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नथुनी कुशवाहा ने एसडीएम अरविंद कुमार को सूचना देकर बताया कि करन 9 वर्ष पुत्र राधेश्याम नाम के लड़के को जहरीले सर्प ने काट लिया है जिसकी हालत गम्भीर है। मामला संज्ञान में आते ही फौरन उपजिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गाँव में तत्काल ट्रैक्टर भेजकर बच्चे को सालिकपुर चौकी पर बुलवाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी खड्डा की उदासीनता और बाढ़ क्षेत्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति होने के कारण एवं 108 एम्बुलेंस को बार- बार फोन करने पर सम्पर्क न होने से एसडीएम अरविन्द कुमार तत्काल अपने सरकारी वाहन में करन को बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेबुआ नौरंगिया ले गये, फोन पर उन्होंने रास्ते में ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सन्तोष गुप्ता से बातकर तत्काल बच्चे की ईलाज के लिए डॉक्टरों की टीम लगाने के लिये अवगत कराया। अस्पताल पहुंचते ही बच्चे का इलाज प्रारंभ हो गया। एसडीएम के इस त्वरित कार्यवाही से थोड़ी देर बाद बच्चे की नाजुक हालत सामान्य हो गई। ईलाज के बाद अब बच्चा खतरे से बाहर है। इस दौरान गरीब परिवार को एसडीएम द्वारा कुछ आर्थिक सहयोग देकर डाक्टर को बेहतर ईलाज करने हेतु निर्देश दिया गया। एसडीएम के इस दरियादिली से बच्चे की माँ सहित परिजन काफी भावुक हो सराहना कर रहे हैं जबकि गांव में इस बात की चर्चा जोरों पर है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking