News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम ने नगर के सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, ईओ से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण तलब

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 26, 2021  |  5:35 PM

727 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने नगर के सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, ईओ से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण तलब WhatsApp
Responsive image

खड्डा: एसडीएम ने नगर के सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, ईओ से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण तलब

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खड्डा/कुशीनगर। स्वच्छता रैंक में सातवें स्थान पर आने के बाद नगर प्रशासन कुम्भकर्णी नींद से जागा। कुशीनगर जिले के नगर पंचायतों में स्वच्छता के मामले में सबसे निचला स्थान पाने के बाद नगर पंचायत खड्डा प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को नवागत उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय अपने लाव लश्कर के साथ नगर के वार्ड नं 1 अम्बेडकर नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड के आजाद चौक से लेकर जटाशंकर पोखरा होते हुए मस्जिद टोला, ब्रम्हस्थान, दलित बस्ती सहित महाराणा प्रताप चौराहे तक पैदल भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया और वार्ड के निवासियों से भी बात की।
उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय के वार्ड में पैदल भ्रमण में नगर की सफाई व्यवस्था से खिन्न होकर अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्र एवं वरिष्ठ लिपिक पर जम कर बरसी। उन्होंने चेतावनी देते हुए दो दिन के अंदर अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिया। दलित बस्ती में पुराने कुँए पर अतिक्रमण को देखा और उसे तत्काल खाली कर बाउंड्री कराने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। जाँच के दौरान दिलचस्प बात यह रहा कि जहां सरकार स्वच्छता के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वही पूरे वार्ड मात्र चार अदद कूड़ेदान मिले जबकि नगर पंचायत के कागज में 259 कूड़ेदान लगाये गए हैं। बताते चलें कि कल शाम को यह जानने के बाद कि एस डी एम खड्डा द्वारा कल वार्ड नं 1 का निरीक्षण किया जाना है नगर पंचायत के सफाई कर्मी देर रात तक सफाई करते नजर आए फिर भी जगह जगह कूड़ों का अंबार और बजबजाती नालियां नगर पंचायत प्रशासन को मुंह चिढ़ाती मिली। टूटी सड़कें, टूटी नालियां नगर के विकास की कहानी सुना रहे थे। सफाई ब्यवस्था से नाराज एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी से जबाब तलब किया है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र गुप्ता, रोशनलाल भारती, सभासद प्रतिनिधि कैलाश भारती, विजय यादव, शिव लाईन मैन सहित नगर पंचायत खड्डा का पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking