खड्डा/कुशीनगर।बृहस्पतिवार को एसडीएम खड्डा श्रीमती उपमा पांडेय ने तहसील क्षेत्र के बाढ प्रभावित महादेवा गाँव का दौरा कर किया।एसडीएम ने बाढ़ पूर्व बचाव कार्य की तैयारी का जायजा लिया व बाढ खंड के अभियंताओ को आवश्यक निर्देश दिए ।
उपजिलाधिकारी खड्डा उपमा पांडेय ने गुरुवार की दोपहर बाद तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव महादेवा पहुंच बाढ़ खण्ड के अभियंताओं सहित नदी के कटान स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गण्डक नदी पर बाढ़ पूर्व बचाव के तैयारियों को जानकर विभाग से समय पूर्व पूरा करने के निर्देश दिये। बताते चलें कि यह गांव नदी के रौद्र रुप से कटते कटते बचा था। अभी यह गांव गंडक नदी के निशाने पर है। गांव के लोग बांध बनाकर गांव को बचाने की मांग काफी समय से मांग कर रहे हैं। लेकिन बांध बनाने की मांग अभी पूरी होती नहीं दिख रही है।इससे ग्रामीण भयभीत हैं। एसडीएम उपमा पाण्डेय ने मौके पर मौजूद बाढ़ खंड के सहायक अभियंता मनोरंजन चौधरी को गांव बचाने व बाढ़ से पूर्व सभी तरह की तैयारी पूरी करने की निर्देश दिया।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…