खड्डा/कुशीनगर। कहते हैं एक इंसान को दूसरों के साथ सहानुभूति दिखाने के लिए कोमल हृदय की आवश्यकता होती है और ऐसा मानवता का मिशाल पेश किया खड्डा थाने पर तैनात एसएचओ अमित शर्मा ने…..
हुआ यूं कि खड्डा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा चमरडीहा निवासी एक बुजुर्ग दंपत्ती अपने इकलौते बेटे व परिवार से परेशान हो शिकायत लेकर शनिवार को खड्डा थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा के समक्ष जब आये तो उन्होंने बुजुर्ग महिला इसराती व उसके बुजुर्ग पति रामबली को आदर के साथ कुर्सी पर बैठाया और उनकी पीड़ा सुनने लगे। बातों- बातों में जब इंस्पेक्टर श्री शर्मा के सामने जब यह बात सामने आयी कि उन लोगों ने 5 दिनों से भोजन भी नहीं किया है तो उन्होंने फौरन दो थाली भोजन मंगाया और अपने पास ही बैठाकर खिलवाया।
इतना ही नहीं उन्होंने बुजुर्ग दंपत्ती को उनके भोजन के लिए 2 हफ्ते का राशन चावल, दाल, आटा, तेल नमक और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करा दिया और उनकी समस्या का तुरंत समाधान कराने का आश्वासन दिया। खड्डा एचएचओ अमित शर्मा के इस मानवीय चहरे को देखकर क्षेत्र में उनकी भूरी- भूरी प्रशंसा एवं सराहना की जा रही है l
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…