News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: स्वतंत्रता आंदोलन में मीडिया की भूमिका विषयक गोष्ठी संपन्न

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 18, 2022  |  6:31 PM

687 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: स्वतंत्रता आंदोलन में मीडिया की भूमिका विषयक गोष्ठी संपन्न
  • सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रंगोली प्रतियोगिता

खड्डा/कुशीनगर।स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को सरस्वती देवी पीजी कॉलेज खड्डा में आयोजित ” स्वाधीनता आंदोलन की यात्रा ” विषयक रंगोली प्रदर्शनी तथा ” स्वाधीनता आंदोलन में मीडिया की भूमिका विषयक सेमिनार में मीडिया एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम में विभिन्न छात्रों की टीमों ने आजादी के पूर्व विभिन्न घटनाओं व महापुरुषों की रंगोली बना राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य सुनील पांडेय सहित मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वाधीनता आंदोलन में जन संचार के साधनों एवं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विषय प्रवर्तन का कार्य डॉ. अजीत शुक्ल ने किया। इसके अलावा धर्मेंद्र तिवारी, संजय पांडेय तथा संतोष मिश्र ने भी स्वाधीनता आन्दोलन में मीडिया की भूमिका विषयक संगोष्ठी में ऐतिहासिक तथ्यों की ओर छात्र/ छात्राओं का ध्यान आकर्षित कराया। इसके बाद स्वाधीनता की यात्रा विषय पर छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का सभी आगंतुक अतिथियों ने निरीक्षण किया। रंगोली प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से विशाखा विश्वकर्मा, इशिका गुप्ता, स्मृति अग्रवाल, आशिया परवीन, प्रतिभा यादव, अंकिता मोदनवाल, रागिनी जायसवाल, वंदना प्रजापति, माया पाल, सुहानी गुप्ता, अर्पिता विश्वकर्मा, खुशबू भारती, सुमन चौधरी, मधु पाण्डेय आदि ने भाग लिया। इस दौरान प्राचार्य दीपक मिश्र ने रंगोली कार्यक्रम की सराहना करते हुए आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया। इस दौरान उप प्राचार्य विभा सिंह, प्रवक्ता धर्मेन्द्र तिवारी, प्रवक्ता संतोष मिश्र, लल्लन गुप्ता, संजय पांडेय, नत्थू विश्वकर्मा, प्रभात तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking