News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: माता-पिता की सेवा पुत्र का सबसे बड़ा धर्म – भुलई भाई

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 19, 2022  |  8:48 PM

537 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: माता-पिता की सेवा पुत्र का सबसे बड़ा धर्म – भुलई भाई

खड्डा/कुशीनगर। माता- पिता की सेवा पुत्र के लिए सबसे बड़ा धर्म है जो हमारे भारतीय संस्कृति की विशेष पहचान है। सभी पुत्रों को अपने- अपने माता-पिता एवं पूर्वजों का आदर सम्मान करना चाहिए। उक्त बातें मां नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय की माता स्व. गायत्री देवी की सातवीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री नारायण उर्फ भुलई भाई ने कही।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

खड्डा विकास खण्ड के कटाई भरपुरवा गांव के दुसाधीपट्टी में सोमवार को मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय की स्व.माता गायत्री देवी की समारोहपूर्वक सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। मानस पाठ के पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को भाजपा नेता डा.निलेश मिश्रा, डा.संजय मिश्रा, अटल दूबे आदि ने संबोधित किया। सामाजिक महिला कार्यकत्री फूला देवी को वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेन्द्र राव व संचालन फतेह बहादुर दूबे ने किया। प्रसिद्ध भजन गायक सुवाष सुहाना की टीम ने भजन प्रस्तुत किया। आयोजक मनोज पांडेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के देवेंन्द्र प्रताप सिंह, रामगोपाल गुप्ता, मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, हरिशंकर राय, संजीव दीक्षित, आनंद मिश्रा, संजय शुक्ला, दुर्गेश वर्मा, दीपक पाण्डेय , संजय मिश्रा, हरिगोविन्द रौनियार, रामदेव कुशवाहा, बृजेश मिश्रा, मिठाई बाबा, महेंद्र पाण्डेय, संग्राम सिंह यादव, ब्यास वर्मा, संजय राव , मनोज सिंह, धन्नजय तिवारी, महेश रौनियार, विनोद भारती, पवन राव, परमेश्वर मिश्र, पिन्टू सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला, आनन्द तिवारी, आनन्द सिंह, विकास सिंह, पुंडरीक मिश्र, विवेकानंद उर्फ बीएन भाई आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking