News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 5, 2022  |  9:07 PM

786 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के मदनपुर सुकरौली गांव में हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र रामनवमी के अवसर पर मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकालकर नौ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों ने यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कराया। कलश यात्रा से गांव सहित आस- पास का माहौल भक्तिमय हो गया है।

आपके लिए और..- सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद;...

मंगलवार की सुबह मदनपुर- सुकरौली शिव मंदिर स्थित यज्ञ मंडप से महिला, पुरूष एवं कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालु व कलशधारी कन्याएं पैदल और गाजे-बाजे व गजराज के साथ मदनपुर सुकरौली से गैनही जंगल, सिसवा गोपाल होते हुए गण्डक नदी के ठोकर नम्बर दो पर पहुंची जहां नारायणी से कलश में जल भरा गया। यहां से जल भरकर श्रद्धालु व कलशधारी कन्याएं यज्ञ मंडप पहुंची जहां पुरोहितों ने मंत्रोच्चार व विधि विधान से कलश स्थापित कराया। आयोजक समिति ने बताया की मंगलवार से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में मथुरा से पधारे नाट्य कलाकारों द्वारा रासलीला व रामलीला का आयोजन होगा। दिन में अयोध्या धाम से आये आचार्य द्वारा प्रवचन किया जाएगा। पूर्णाहुति 13 अप्रैल दिन बुधवार को बृहद भंडारे के साथ होगा।

कलश यात्रा में भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह, कैलाश सिंह, आनन्द सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, जितेंद्र चौबे, ओमप्रकाश सिंह, प्रभु मद्धेशिया, रामप्रवेश साहनी, सन्तोष सिंह, रामपुजित साहनी, अवधेश सिंह, अजय सिंह, रामभरोसा दूबे, पारस नाथ, ज्ञानचंद चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव…

तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा
तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा

तमकुहीराज, कुशीनगर। अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में…

हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर
हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर

हाटा कुशीनगर, वृहस्पतिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला…

दुष्कर्म और पॉक्सो के वांछित आरोपी पर पटहेरवा पुलिस का शिकंजा
दुष्कर्म और पॉक्सो के वांछित आरोपी पर पटहेरवा पुलिस का शिकंजा

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना पटहेरवा पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking