News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा सामाजिक कुंभ- 2023/ जिलाधिकारी ने मौनी अमावस्या स्नान व मेले की व्यवस्थाओं के लिए किया दौरा, दिए निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 13, 2023  |  5:59 PM

599 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा सामाजिक कुंभ- 2023/ जिलाधिकारी ने मौनी अमावस्या स्नान व मेले की व्यवस्थाओं के लिए किया दौरा, दिए निर्देश WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। मौनी अमावस्या के अवसर पर पनियहवा स्थित सामाजिक कुंभ स्थल के नारायणी नदी तट पर लगने वाले मेले का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी के साथ निरीक्षण कर स्थिति से अवगत होने पश्चात उप जिलाधिकारी खड्डा एवं अधिशासी अधिकारी छितौनी को घाट के एरिया में वेरी कटिंग, विद्युत व्यवस्था, अलाव, टेंट, लाइट, आदि की समस्त व्यवस्थाएँ समय रहते सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिए। मेला स्थल पर साफ- सफाई की व्यवस्था हेतु मौके पर उपस्थित जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार यादव को भी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तत्काल सफाई का कार्य शुरू कराने का निर्देश दिये।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही उप जिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह को निर्देशित किया गया की समस्त व्यवस्थाएं अपनी देख रेख में समयान्तर्गत पूर्ण करा लें।

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने उक्त निरीक्षण के क्रम में खड्डा स्थित नवनिर्मित तहसील भवन का स्थलीय निरीक्षण कर हो रहे कार्यों का जायजा लिया व कार्यदाई संस्था सीएनडीएस से आवश्यक जानकारी लेने पश्चात निर्देशित किया कि तहसील भवन के निर्माण कार्य को हर हाल में समयान्तर्गत पूर्ण करा लें। साथ ही उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि तहसील भवन के आगे बनने वाले पार्क में छायादार वृक्ष लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उप जिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव, अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्र सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व तहसील के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking