खड्डा/कुशीनगर। छितौनी -बगहा रेल सह सड़क पुल के सामाजिक कुंभ स्थल पर 19 जनवरी से 21 जनवरी तक लगने वाले कुंभ स्थल पर सोमवार को संयोजक मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों संग बैठक हुई। इस दौरान सभी से अपनी- अपनी मिली जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निर्वहन की अपील की गई।
आयोजन समिति के विनोद कुमार भारती ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि 15 जनवरी तक सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के लिए हमें अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा व निस्वार्थ पूर्वक पूरी करना होगा जिससे कुंभ स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का असुविधा ना हो और सामाजिक कुंभ को ऐतिहासिक बनाया जा सके। इस अवसर पर आयोजन समिति के रामदेव कुशवाहा, अनुराग प्रताप सिंह, मिथिलेश, सागर, प्रभाकर पांडेय, सुनील यादव, मुन्ना सिंह, अंकित तिवारी, अजय तिवारी, नरेंद्र चौरसिया, विकास सिंह, आयुष शुक्ला, विवेक तिवारी, भुवाल गोंड, अर्जुन साहनी, नरसिंह गुप्ता, मनीष शर्मा, शशि कश्यप, राहुल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…