News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कलश स्थापना के साथ सामाजिक कुंभ का आगाज, गंगा आरती से अलौकिक दिखा घाट

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 19, 2023  |  11:00 PM

618 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कलश स्थापना के साथ सामाजिक कुंभ का आगाज, गंगा आरती से अलौकिक दिखा घाट WhatsApp
Responsive image
  • दिव्य आरती व नारायणी के जयघोष से पूरा कुंभ स्थल हुआ भक्तिमय

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी- बगहा रेल पुल स्थित पनियहवा नारायणी तट पर आयोजित तीन दिवसीय मां नारायणी सामाजिक कुंभ का कलश पूजन कार्यक्रम काशी के पुरोहितों ने गंगा आरती के साथ विधिवत रूप से शुरु कराया। शाम को घाट पर भव्य गंगा आरती कार्यक्रम में नारायणी के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। मौनी अमावस्या के दिन तीसरे दिन स्नान के साथ कुंभ संपन्न होगा।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

गुरुवार को काशी के पुरोहित आशीष मिश्रा, आशुतोष पांडेय, सोनू तिवारी, सुमंत पांडेय, शिवम मिश्रा आदि ने कुंभ स्थल पर वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश स्थापित करा विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत करायी। गंगा आरती प्रारंभ करते ही नारायणी का घाट मां नारायणी के जयघोष से भक्तिमय हो गया। उसके बाद उद्घाटन कार्यक्रम शुरू हुआ। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी दिव्य सागर महाराज ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन हमारी महान सभ्यता व संस्कृति और विरासत मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।नारायणी नदी तट पर स्नान दान का विशेष महत्व है। देश दुनिया में हिन्दू संस्कृति के विभिन्न पूजन उत्सव विशेषकर श्री सत्यनारायण व्रत कथा, भगवती पूजन आदि महत्वपूर्ण पूजन अनुष्ठान में प्रयुक्त होने वाला शालिग्राम पत्थर केवल नारायणी नदी में ही पाया जाता है। लोग इस नदी में पवित्र स्नान कर शालिग्राम का पूजा पाठ कर सुखी व खुशहाल जीवन की प्रार्थना करते हैं वहीं गोदान आदि कर मां नारायणी के पुण्य के भागी बनते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पथलेश्वरनाथ धाम के महंथ डॉ. सत्येंद्र गिरी तथा संचालन प्रभाकर पांडेय ने किया। कुंभ संयोजक मनोज कुमार पांडेय अतिथि व श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। शाम को नारायणी की भव्य व दिव्य महाआरती कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें नारायणी नदी की छटा अलौकिक दिख रही थी।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीलेश मिश्रा, विहिप जिलाध्यक्ष मुकेश तिवारी, भुजौली मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राव, बद्रीनाथ तिवारी, दिग्विजय शर्मा, पिंटू सिंह, कपिल देव तिवारी कार्यक्रम प्रमुख प्रवीण गुंजन, विकास सिंह, सुनील यादव, मनीष शर्मा, दीनबंधु साहनी, वीरेंद्र निषाद, सुरेंद्र साहनी, राकेश निषाद, रोशनलाल भारती आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking