News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा सामाजिक कुंभ: पथलेश्वरनाथ मंदिर पर हुई समीक्षा बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 5, 2023  |  8:00 PM

505 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा सामाजिक कुंभ: पथलेश्वरनाथ मंदिर पर हुई समीक्षा बैठक WhatsApp
Responsive image
  • आयोजन समिति ने सभी कुंभ की जिम्मेदारी निभाने वाले पदाधिकारियों को किया सम्मानित

खड्डा/कुशीनगर। मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति द्वारा आयोजित सामाजिक कुंभ 2023 की समीक्षा बैठक पनियहवा स्थित पथलेश्वर धाम मंदिर पर रविवार को महंत डॉ. सत्येंद्र गिरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमे मौनी अमावस्या के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मां नारायणी सामाजिक कुंभ की समीक्षा की गई। इस दौरान पत्रकार सम्मान भी किया गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 19 से 21 जनवरी तक पनियहवा नारायणी तट पर आयोजित कुंभ में बिहार, नेपाल, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया से लाखों श्रद्धालु कुंभ में शामिल हो स्नान आदि किया। जिसमें मां नारायणी लोक सम्मान, मां नारायणी की महाआरती, सांस्कृतिक संध्या, सामूहिक स्नान, सामूहिक भंडारा इस बार के प्रमुख आयोजन रहे।
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि इस बार का समाजिक कुंभ ऐतिहासिक रहा। मां नारायणी हमारे लिए आस्था का केंद्र हैं। यहां आ रहे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इस लिए सामाजिक कुंभ में आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की जाती है। संरक्षक डॉक्टर सत्येंद्र गिरी ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर मां नारायणी सामाजिक कुंभ का आयोजन किया जाता है वह सभी उद्देश्य पूर्ण करने की ओर अग्रसर हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रमुख प्रवीण गुंजन, नागेंद्र दूबे, प्रभाकर पांडेय, सुनील यादव, विकास सिंह, फूला देवी, नर्वदा पाठक, अर्जुन साहनी, सविता देवी, वीरेंद्र निषाद, सुभाष सुहाना, राकेश साहनी, अजय निषाद, उदय नारायण तिवारी, अमर जायसवाल, मुन्ना सिंह, राम भजु चौहान, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking