News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: स्वामी विवेकानंद इण्टरमीडिएट कालेज में प्रदेश स्तरीय विज्ञान मेले का हुआ आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 9, 2022  |  9:07 PM

688 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: स्वामी विवेकानंद इण्टरमीडिएट कालेज में प्रदेश स्तरीय विज्ञान मेले का हुआ आयोजन
  • विद्यालय में पढ़े नीट परीक्षा के सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

खड्डा/कुशीनगर। जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रदेश की ओर से खड्डा के स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज में प्रदेश स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने विविध नवाचार का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश संगठन मंत्री रामय जी, प्रदेश निरीक्षक जियालाल जी, प्रदेश मंत्री विनोद कांत मिश्र, जिला मंत्री वेदव्यास सिंह ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश निरीक्षक जियालाल जी ने कहा कि विज्ञान धरती का आधार है। विज्ञान मेला बच्चों के कौशल विकास के लिए आवश्यक है। विकसित मस्तिष्क से ही कोई भी कार्य किया जा सकता है। विज्ञान प्रदर्शनी, नवाचार, अभिव्यक्ति आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अपने संबोधन में प्रदेश संगठन मंत्री रामय जी ने कहा कि बगैर गणित के विज्ञान अपनी उंचाइयां नहीं छू सकता था। जब दुनिया को गिनती नहीं आती थी, तब हमको संख्या का ज्ञान था। भारत का इतिहास शुरू से ही समृद्धशाली रहा है। कार्यक्रम मे नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली विद्यालय की छात्रा दीपाली शर्मा, आयुषी मद्धेशिया, इंटरमीडिएट की जिला टापर शिखा राय को सम्मानित किया गया। मेले में आर्यमगढ़, मऊ, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर आदि जिलों के भैया-बहिनो ने प्रतिभाग किये।

इस दौरान संभाग निरीक्षक रामनरेश जी, प्रधानाचार्य केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र नाथ पांडेय, डा. नीलेश मिश्र, प्रबंधक संजय शर्मा, अध्यक्ष डा.सीपी सिंह, कोषाध्यक्ष नत्थू शर्मा, सोनू जायसवाल, श्यामसुंदर सिंह, बृजराज, शेषनाथ राय, रामनरेश चौरसिया, पीयूष, रामनरेश, अविनाश, संतोष कुमार सिंह, रजिस्टर सिंह, कामोद चतुर्वेदी, जनार्दन जायसवाल, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीवाकर राम त्रिपाठी ने किया।

संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking