खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग स्थित आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय के छात्र- छात्राओं को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा की कार्रवाई से परिचित करा भ्रमण कराया गया।
विद्यालय के प्रवंध निदेशक ई.नीरज तिवारी ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही को विद्यार्थियों ने सामने से बैठकर देखा और एक दूसरे से अनुभव साझा किया। विद्यालय प्रबंधन के इस विशेष प्रयास की बच्चों एवं अभिवावकों में खूब सराहना की जा रही है।
विद्यालय प्रबंधक ई. नीरज तिवारी ने बताया इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर विद्यालय से श्रेया, सृष्टि, अनुप्रिया, दिव्याँशी, अंकित, विनय, आरिफ़, हरिओम,अकरम, तनवीर, अनुराज, अभिनव, सत्यम, आदर्श, सौरव, नैतिक, आरिफ़, जिब्रिल, जयप्रताप, मासूम, सूर्यांश व तेजस्वी सहित अनेक विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…