News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: श्रीगांधी इण्टर मीडिएट कालेज के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 16, 2022  |  6:13 PM

1,028 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: श्रीगांधी इण्टर मीडिएट कालेज के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

खड्डा/कुशीनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए खड्डा नगर के श्रीगांधी इण्टरमीडिएट कालेज के छात्रों ने बुधवार को रैली निकाली। प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पाण्डेय की अगुवाई में मतदान का स्लोगन लिखे तख्तियों को लेकर स्कूली बच्चों ने भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। रैली निकलने के पूर्व वक्ताओं ने मतदान का महत्व समझाते हुए हर हाल में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

रैली के पहले विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है। सभी बच्चे अपने घर और पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए बूथ तक भेजें। इससे सौ फीसद मतदान का लक्ष्य हासिल करने में आसानी रहेगी। युवा मतदाताओं को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। मत प्रतिशत बढ़ाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसके लिए आप सभी सतर्क रहें और मतदान के लिए परिवार के लोगों को बूथ तक पहुंचाएं।

इस दौरान प्रवंधक एवम् चीनी मिल खड्डा के जीएम कुलदीप सिंह, रामअवतार, अनिल कुमार, होरीलाल पाण्डेय, संतोष तिवारी, रूद्र प्रताप पाण्डेय, सुमन्त पाण्डेय, अजय जायसवाल, रितेश पाण्डेय, सुदीप विश्वकर्मा सहित शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking