News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: छात्र, छात्राओं ने रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 28, 2022  |  12:34 PM

540 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: छात्र, छात्राओं ने रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक
  • छितौनी इण्टर कालेज के बच्चों द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली!!

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के छितौनी इण्टर कालेज में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा निर्वाचक भागीदारी जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत सोमवार को विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य सुशील कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

सोमवार को स्कूली छात्रों द्वारा निकाली गयी रैली कालेज के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर जोकहिया, डॉ. अंगद यादव क्लिनिक, जोकहिया होते हुए विद्यालय वापस हुआ। जागरूकता के क्रम में ही विभिन्न व्यक्तियों से संकल्प पत्र प्राप्त कर उन्हें आगामी 03 मार्च को मतदान हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, अध्यापक सत्येंद्र कुमार सिंह, आदर्श कुमार तिवारी गुलाब चंद, नरेंद्र प्रसाद, आलोक राजन, अम्बरीश सक्सेना, लिपिक प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, शिक्षक महंथ मिश्र, प्रभात मल्ल, विवेक गुप्ता, गुलाब गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, श्याम सुंदर चौधरी, भरत यादव, कमरुद्दीन अंसारी, विवेकानंद यादव, संजीव सिंह, दिनेश यादव, श्रवण कुशवाहा, मुक्तिनाथ कुशवाहा, गोल्डी सिंह, सरोज भारती , रीना सहित तमाम छात्र/छात्रा व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking