News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सरस्वती देवी महाविद्यालय में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 12, 2023  |  8:03 PM

651 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सरस्वती देवी महाविद्यालय में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती WhatsApp
Responsive image
  • राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम की हुई शुरूआत

खड्डा/कुशीनगर। सरस्वती देवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज खड्डा में गुरुवार को राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम श्रृंखला का आगाज हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार मिश्र द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया। इसके उपरांत महाविद्यालय के ओशो सभागार में छात्र/ छात्राओं हेतु स्वामी जी की शिक्षा एवं संदेशों पर आधारित एक टेलीफिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस टेलीफिल्म के द्वारा स्वामी जी की शिक्षा एवं उपदेशों से छात्र/ छात्राओं को परिचित कराया गया। तत्पश्चात स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. अजीत शुक्ल, सुश्री विभा सिंह, सुनील मिश्र, अजीत मद्धेशिया, गौरव त्रिपाठी आदि ने अपने विचार प्रकट किए। अनेक छात्र/छात्राओं ने भी संगोष्ठी में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसमें बी.एस – सी. प्रथम सेमेस्टर से लाल बाबू कुशवाहा, तृषा मिश्रा, बी.ए प्रथम सेमेस्टर से निशा प्रजापति, आस्था मद्धेशिया, बी.ए तृतीय सेमेस्टर से रजत पाण्डेय आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमरनाथ कुशवाहा, शुभम उपाध्याय, शिवम पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, कामना सिंह, राकेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवम पाण्डेय ने किया।

प्राचार्य दीपक कुमार मिश्र ने कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापित करते हुए युवा सप्ताह के अंर्तगत अगले एक सप्ताह तक के कार्यक्रमों का विवरण देते हुए बताया कि इस युवा सप्ताह में युवा भारत के भविष्य पर संवाद, उद्यमिता एवं तकनीकी के क्षेत्र में क्षेत्रीय युवाओं के योगदान, क्षेत्रीय युवा प्रतिभाओं के सम्मान,

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking