खड्डा/कुशीनगर। कस्वे के श्री गांधी इंटरमीडिएट कालेज में मंगलवार को शैक्षणिक गुणवत्ता में बृद्धि एवं कौशल विकास के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।
आईपीएल चीनी मिल के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रोग्राम मेंटर प्रशिक्षक कृष्णानंद राय ने कहा कि शिक्षक परम्परागत शिक्षण प्रणाली के साथ आधुनिक संसाधनों का प्रयोग कर छात्रों के लिए विषय को आसान बना सकते हैं। शिक्षकों को आडियो वीडियो के माध्यम से भी शिक्षण कार्य करना चाहिए। साथ ही छात्रों को आसानी से समझाने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से भी शिक्षण कार्य आवश्यक है।
इस अवसर पर विनयकांत सिंह, शेषनाथ राय, रामनिवास सिंह, रामअवतार सरोज, दिवाकर यादव, सुरेंद्र सिंह, मोहन मिश्रा, सुमंत पांडेय, अनिल वर्मा, रितेश पांडेय, कमलेश वर्मा, अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…