खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा व एएसपी रितेश कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वाधिक मामले राजस्व से संबंधित आए जिसमें एडीएम ने टीम गठित कर मामले के निस्तारण के निर्देश दिए। कुल 26 फरियादियों ने अपनी फरियाद की जिसमें 3 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता व एएसपी रितेश कुमार जायसवाल की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर आवास, पेंशन, राजस्व, पुलिस के कुल 26 मामले आए जिसमें 3 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। ग्राम सभा किशनपुर विजयपुर के ग्राम प्रधान हेमंत शुक्ला व ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की जमीन को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा जिसपर एडीएम ने तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा की मौके पर जाकर विधिक रुप से समस्या का समाधान कराएं।
इस दौरान एसडीएम विकास चन्द्र, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव, प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा, हनुमानगंज प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, बीडीओ विनित यादव, फारेस्टर अमित तिवारी, सहित अन्य विभागों के अधिकारी, पुलिस व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…