News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: फंदे से लटकती मिली छब्बीस वर्षीय युवक की शव,मौके पर पहुची पुलिस

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 26, 2021  |  9:00 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: फंदे से लटकती मिली छब्बीस वर्षीय युवक की शव,मौके पर पहुची पुलिस

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवां गोपाल गांव में सोमवार की दोपहर एक 26 वर्षीय युवक की झोपड़ी में फंदे से लटकती लाश मिली है। पत्नी के चिखने- चिल्लाने की आवाज सुन गांव के लोग इकट्ठा हो गये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल निवासी युवक राहुल चौहान 26 वर्ष शादी के बाद से ही पत्नी पर दुष्चरित्र का आरोप लगा तंग करता था। पत्नी रेनू पति के इस व्यवहार से आजिज आकर मायके चली गई। जहां साल भर रही। मामला थाने पहुंचा तो खड्डा पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व दोनों के बीच समझौता करा साथ रहने की नसीहत देते हुए घर भेज दिया। मृतक के मां के अनुसार उसका लड़का शराब पीकर पत्नी से मारपीट व गाली गलौज करता था। समझाने पर घर के लोगों की बात भी नहीं मानता। इसी से तंग आकर पत्नी ने सोमवार को भी खड्डा थाने पर जाकर पति की शिकायत की। पुलिस ने दोनों को समझा- बुझाकर घर भेज दिया। घर के लोग खेत में सोहनी करने गये थे। पति को खाना देकर पत्नी शौच के लिए बाहर गई थी इसी बीच राहुल शराब के नशे में झोपड़ी के लरही से साड़ी के फंदे से झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी का शोर सुनकर गांव के लोगों की दरवाजे पर भीड़ जुट गई। सूचना पर थाने के एस आई पीके सिंह मय फोर्स पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के एक बच्चे सहित पत्नी व मां का रो-रो बुरा हाल है। इस सम्बंध में एस आई पीके सिंह का कहना है कि राहुल की फंदे से लटकती लाश मिली है। शव को पीएम सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking