News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: घटना के दूसरे दिन नदी में मिली युवक की लाश, परिजनों में मचा कोहराम

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 20, 2022  |  7:07 PM

893 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: घटना के दूसरे दिन नदी में मिली युवक की लाश, परिजनों में मचा कोहराम WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे के आजाद नगर मुहल्ला निवासी व्यापारी नेता राजू गुप्ता के 18 वर्षीय छोटे पुत्र मनीष गुप्ता उर्फ अभि का शव घटना के दूसरे दिन रविवार को गण्डक नदी से गांव के तैराकों द्वारा निकाला गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार पर विपत्ति का मानों पहाड़ टूट पड़ा है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

शनिवार को होली के दिन मनीष गुप्ता ऊर्फ अभि दिन के 1.30 बजे भैसहां गांव के समीप नारायणी नदी पर लगे पीपा पुल पर घूमने गये थे जहां वह नदी के तेज धारा में लापता हो गये। साथ ही कस्वे के एक अन्य युवक परदेशी भी नदी में डूबने लगे थे जहां स्थानीय मछुआरे की मदद से उन्हें बाहर निकाल इलाज कराया गया। जबकि मनीष उर्फ अभि का काफी तलाशने के बाद भी पता नहीं चल सका। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर जरूरी कदम उठाने की बात की। घटनास्थल पर शनिवार की देर शाम तक एडीएम देवीदयाल वर्मा, एसडीएम उपमा पाण्डेय सहित पुलिस व अन्य अधिकारी खोजवीन के प्रयास में जुटे रहे लेकिन कोई पता नहीं चल सका। घटना के दूसरे दिन रविवार को काफी संख्या में गांव के तैराक नांव लेकर खोजबीन करते हुए मनीष का शव नदी से बाहर निकालने में कामयाब हो गये। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद परिवार के लोग जहां दहाड़े मार विलख रहें हैं वही कस्वे के लोग इस घटना पर हतप्रभ हैं। पोस्टमार्टम से शव आने के बाद रविवार को दोपहर बाद पनियहवा घाट पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking