खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के बंजारी पट्टी चौराहे के समीप शिवभक्तों से भरी बस खराब होने और काफी देरतक नहीं बनने से नाराज शिवभक्तों ने हंगामा कर दिया। सोमवार को पीआरबी पुलिस ने शिवभक्तों को शांत कराते हुए दूसरा बस बुलाकर उन्हें गंतव्य को रवाना किया।
जिले के कसया क्षेत्र के शिवभक्त बस पर सवार होकर रविवार को महराजगंज के सुप्रसिद्ध इटहिया धाम शिव मंदिर जलाभिषेक को गये हुए थे, वहां से लौटते वक्त बस बंजारी पट्टी के समीप पहुंचीं तो खराब हो गयी। काफी मशक्कत के बाद दूसरे दिन सोमवार की शाम तक बस ठीक नहीं हुई तो शिवभक्तों का सब्र का बांध टूट गया और लामबंद होकर हंगामा शुरू कर दिए।
शिवभक्तों की सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित शिवभक्तों को शांत कराते हुए दूसरा बस बुलाकर शिवभक्तों को गंतव्य के लिए रवाना कराया। बताया जा रहा है कि शिवभक्त इटहिया धाम में दर्शन कर मदनपुर देवी स्थान जाने वाले थे कि रास्ते में ही बस खराब हो गई। नाराज यात्रियों का किराये को लेकर बहसबाजी हो रही थी।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…