खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाने पर तैनात एक यूपी पुलिस का तत्परता, कर्त्तव्यपरायणता व ईमानदारी की प्रशंसा हो रही है। ट्रेन से गुजरात कमाने जा रहे व्यक्ति की गिरी हुई मोबाइल को उसको सकुशल पुलिस कांस्टेबल ने गुरुवार को उसे सौंप दिया। मोबाइल पाकर यात्री का चेहरा खिल उठा।
जनपद कुशीनगर के जटहां थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव निवासी भरत चौहान पुत्र बेचन चौहान बुधवार को पनियहवा स्टेशन से ट्रेन पकड़कर पोरबंदर (गुजरात) कमाने जा रहा था। ट्रेन में खिड़की के पास वह बैठा था, खड्डा स्टेशन से आगे ट्रेन जब पहुंची तो उसका मोबाइल गिर गया। खड्डा थाने पर तैनात सिपाही बृजेश कुशवाहा की नजर ट्रेन गुजरने पर मोबाइल पर पड़ गई। उन्होंने मोबाइल उठाकर उसके स्वामी भरत को सूचना देकर ट्रेन से उतर जाने को कहा और मोबाइल सुरक्षित होने की जानकारी दी।
गुरुवार को खड्डा थाने पर पहुंचे यात्री भरत चौहान को उसका मोबाइल सुपुर्द कर दिया। अपनी गायब मोबाइल पाकर यात्री का चेहरा खिल उठा उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…