खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिद से रविवार को धूमधाम से शांति पूर्वक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला। इस दौरान एक दूसरे से गले मिलकर अमन, मुहब्बत एवं इंसानियत का पैगाम दिया गया।
कस्वे के मदरसा असरफिया से नातिया कलाम के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस मुख्य सड़क होते हुए भ्रमण कर मदरसा पहुंचकर समाप्त हुआ। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने मुहम्मद साहब को याद करते हुए एक दूसरे से गले मिलकर बरावफात की बधाईयां दी। कई जगहों से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म गुरू, अनुयायी शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…