News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: झूठी निकली अपहरण और फिरौती मांगने की घटना

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 5, 2022  |  9:03 PM

830 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: झूठी निकली अपहरण और फिरौती मांगने की घटना WhatsApp
Responsive image
  • लापता युवक को खड्डा पुलिस ने गोरखपुर से किया बरामद

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के गांव गैनही जंगल निवासी युवक के घर से नाराज होकर निकलने के मामले में सोमवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमसुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गयी। खड्डा पुलिस तत्परता दिखाते हुए देर शाम गोरखपुर के एक मुहल्ले से युवक को सकुशल बरामद कर लिया।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

खड्डा पुलिस ने बताया कि बरामद युवक आनंद केसरी निवासी गैनहीं जंगल मानसिक तनाव की वजह से मोबाइल स्विचऑफ कर गोरखपुर रहने वाले अपने मित्र सन्नी सिंह के पास चला गया था। परिजनों से बात नहीं होने के चलते सोमवार को पिता ने पुलिस को गुमसुदगी की सूचना दे दी थी। इसके बाद खड्डा पुलिस ने देर शाम गोरखपुर से युवक को बरामद कर लिया। बरामद युवक ने बताया कि पिता द्वारा अपहरण व फिरौती की कोई तहरीर नहीं दी गयी।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह का कहना है कि बरामद युवक के गुमशुदगी के सूचना पर कार्रवाई की गयी है। युवक के अपहरण और उससे फिरौती मांगने की बात भ्रामक और झूठी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking