खड्डा/कुशीनगर। सहारा इंडिया में आमजन के फंसे करोड़ों रुपये का मामला गुरुवार को खड्डा विधायक ने विधानसभा में उठाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि सहारा इंडिया ने गरीब, अति निर्धन सहित व्यापारी समाज के करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं। इस पर सरकार को पहल कर पैसा वापस कराने की मांग भी रखी जिससे आमजन की जमापूंजी वापस मिल सके ।
विधान सभा में बजट सत्र के दौरान जल शक्ति विभाग के बजट के दौरान खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने नहरों में हेड टू टोल पानी पहुंचाने, घर- घर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।
उन्होंने सदन के सभी साथियों के उपस्थिति में जनहित से जुड़े मुद्दा बताते हुए सहारा इंडिया में फंसे पैसों के लिए सहारा इंडिया परिवार को घेरा उन्होंने कहा कि सहारा बैंक में गरीब, ठेला चलाने वाले आदि लोगों ने अपने जरुरी रोजमर्रा से कुछ पैसा बचाकर बैंक में पैसा जमा किया था लेकिन आज तक उनका पैसा वापस नहीं हुआ। आमजन का फंसा पैसा वापस कराने के लिए सरकार से मांग उठाते हुए सरकार से समाधान कराने की बात की है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…