News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: इलाके में गैंडे का विचरण, वन विभाग से लोगों ने पकड़वाने की किया मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 24, 2022  |  9:27 PM

850 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: इलाके में गैंडे का विचरण, वन विभाग से लोगों ने पकड़वाने की किया मांग

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके से सटे बिहार बाल्मीकि टाइगर अथवा नेपाल के चितवन जंगलों से भटककर खड्डा इलाके के खड्डा-सिसवां मार्ग पर विशालकाय गैंडे की दहशत से ग्रामीणों में भय ब्याप्त है। इलाके के लोगों ने वन विभाग से इसे पकड़वा कर जंगल भेजने की मांग की है।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

जंगल से भटक कर खड्डा-सिसवां मार्ग पर रामपुर गोनहा रेलवे क्रासिंग पार अहिरौली गांव के समीप रविवार की देर रात सड़क पर एक विशालकाय गैंडे को देखकर राहगीर सहम गये। लखुआं निवासी बद्रीनाथ तिवारी ने इसे देककर अपनी गाड़ी पिछे करा ली। सड़क पर चल रहे कई वाहन गैंडे को देखकर दहशत में आ गये व सभी ने वाहनों को रोककर उसके सड़क से हटने का इंतजार किया। प्रत्यक्षदर्शी बद्रीनाथ तिवारी ने गैंडे का स्वरूप विशालकाय बताते हुए उसको खड्डा के रामपुर गोनहा, लखुआं आदि गांवों में आने की आशंका जताया है। गैंडे के विचरण को सुनकर लोग सहमें हुए है। गेंडे के चहलकदमी करते देखा गया स्थान निचलौल व खड्डा रेंज के बीच है, इसलिए खड्डा क्षेत्र के रामप्रकाश चौधरी, अजमेर अली, महंथ कुशवाहा, जमालुद्दीन अंसारी आदि ने वनविभाग से इसे पकड़वा कर जंगल भेजने की मांग की है।

इस संबंध में रेंजर खड्डा वीके यादव ने कहा है गेंडे के बारे में सर्च कराई जा रही है। लोगों से सतर्कता के लिए अपील की गई है। बहरहाल उक्त इलाका निचलौल रेंज में है इसलिए वन रेंज निचलौल को भी सूचना दिया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking