खड्डा/कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को विधायक विवेकानंद पांडेय को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर पत्रकार मान्यता समिति की गठित होने वाली ईकाई में ग्रापए के प्रतिनिधियों का प्रतिभाग सुनिश्चित किये जाने की मांग की।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कार्यसमिति के सदस्य दीनानाथ जायसवाल की अगुवाई में पत्रकारों ने विधायक विवेकानंद पांडेय को ज्ञापन सौंप शासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की। इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष विद्याधर तिवारी, तहसील महामंत्री नत्थू शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय पांडेय, अभिषेक शाही, लल्लन गुप्ता, संतोष तिवारी, प्रभात तिवारी, रवींद्रनाथ विश्वकर्मा, प्रेमप्रकाश यादव, अजय शर्मा, अजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…