खड्डा/कुशीनगर। छितौनी बगहा रेल पुलिस स्थित नारायणी तट पर तीन दिवसीय मां नारायणी सामाजिक कुंभ के समापन के बाद रविवार की सुबह कुंभ संयोजक मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कुंभ स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया। घाटों की सफाई और कूडा करकट, पालिथिन आदि को इकट्ठा कर इसका निस्तारण किया।
नारायणी घाट पर सुबह एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं हाथों में झाड़ू, टोकरी आदि से लेकर कार्यक्रम स्थल पर फैले हुए कूड़े कचरा और घाट के किनारे पड़े कपड़े व पॉलिथीन इत्यादि इकट्ठे कर निस्तारित किया। संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि किसी प्रकार के आयोजन के पूर्व और बाद में सफाई करना अपनी परंपरा और नैतिक जिम्मेदारी भी है। हम सभी को इस दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को इसको स्वच्छ रखने में सहयोग करना चाहिए। स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्रभाकर पांडेय, विकास सिंह, सुरेंद्र साहनी, मनीष शर्मा, सुनील यादव, अर्जुन साहनी, मनोज शर्मा, संदीप कुमार, वीरेंद्र निषाद, अंगद मल्ल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…