News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, किया कार्य बहिष्कार।

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 24, 2021  |  1:22 PM

729 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, किया कार्य बहिष्कार। WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास के रोजगार सेवक के विरुद्ध जारी पत्र से आक्रोशित ग्राम रोजगार सेवकों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार दूसरे दिन भी जारी रहा।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

शासन का जिलाधिकारी कुशीनगर के नाम प्रेषित पत्र में रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश गुप्ता के द्वारा सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश शासन के छवि को धूमिल करने का आरोप लगा, अभियोग पंजीकृत कराने एवं जनहित में इनके सेवा समाप्ति की कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा अभियोग पंजीकृत कराने व सेवा समाप्ति की सूचना पर ग्राम रोजगार सेवकों का गुस्सा फूट पड़ा और धरना प्रदर्शन पर उतारू हो गये।

खड्डा ब्लाक के रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष दिलीप चौहान ने बताया कि हमारे संघ के प्रदेश प्रभारी पर किया जा रहा यह विद्वेषपूर्ण कार्यवाही अधिकारियों की हताशा और निराशा को दर्शा रहा है। धरना- प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार के साथ संघ मुख्यमंत्री को ज्ञापन डाक से प्रेषित किया जायेगा। धरने में प्रमुख रुप से योगेश शर्मा, अशोक चौहान, रमायन गुप्ता, शाहिद अली, सियाराम, हरि प्रसाद, राजेन्द्र मल्ल, लालबहादुर, संजय चौबे, अमरनाथ, दिव्यप्रकाश पाण्डेय, राकेश शर्मा, नन्दकिशोर, राजेश साहनी, प्रदीप पाठक, संतोष, जोखन, अशर्फी लाल सहित सभी तमाम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking