News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: चोरी की बाइक, तमंचे एवं कारतूस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 2, 2023  |  8:00 PM

1,986 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: चोरी की बाइक, तमंचे एवं कारतूस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • थाना क्षेत्र के गुलरिहा रेगुलेटर से तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बाइक, मोबाइल, कट्टा एवं कारतूस के साथ पकड़े गए अपराधी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने गुरुवार को चोरी की एक बाइक, मोबाइल सहित तमंचा एवं कारतूस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में एवम् प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में चोरी की 01 मोटारसाईकिल व चोरी के 01 मोबाइल तथा 01 अदद कट्टा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ नरसिंह पुत्र लल्लन निवासी वीरभान सिरसिया कला थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर उम्र 21वर्ष, अंगेश निवासी पलट छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर उम्र 18 वर्ष एवं हरीओम पासवान निवासी पलट छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर उम्र 18 वर्ष को गुलरिहा रेगुलेटर से गिरफ्तार कर धारा 379/411 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट में चालान किया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा, उपनिरीक्षक गौरव कुमार वर्मा, सिपाही सचिन कुमार, श्रवण कुमार, शशिकेश गोस्वामी शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking