खड्डा/कुशीनगर।खड्डा थानाक्षेत्र के रामपुर गोनहा में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी लगी आग में तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। फायर विग्रेड के सिपाहियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
ग्रामसभा रामपुर गोनहा के जंगल टोला मुसहर बस्ती में मंगलवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते राजू, भोला, मुसई आदि की रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अवनीन्द्र गुप्ता ने खड्डा पुलिस व फायर विग्रेड को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची फायर विग्रेड की गाड़ी से आग बुझाया जा सका। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनिन्द्र गुप्ता ने प्रशासन से पीडितों की मदद की मांग की है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…