News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: राशन देने के लिए कोटेदारों ने मांगा ‘टीकाकरण सर्टिफिकेट’ तो टीका केन्द्रों पर लगी लोगों की भीड़

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 13, 2022  |  8:46 PM

1,027 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: राशन देने के लिए कोटेदारों ने मांगा ‘टीकाकरण सर्टिफिकेट’ तो टीका केन्द्रों पर लगी लोगों की भीड़

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर राशन बंटना शुरू हुआ तो कस्बे के कोविड- वैक्सीनेशन केन्द्र पर टीकाकरण के लिए महिला व पुरूषों की लम्बी लाइन लग गई। केन्द्रों पर देरशाम तक टीकाकरण हुआ।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41...

खड्डा कस्बे के सार्वजनिक वितरण प्रणाली की चारों दुकानों पर बृहस्पतिवार को राशन बंटना शुरू हुआ तो पर्ची कटाने के लिए भारी संख्या में कार्डधारक जुटे। कोटेदारों ने कार्डधारियों से जब वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र मांगा, तो जिसने टीकाकरण नहीं कराया था, वे सभी लोग कस्बे के श्रीगांधी किसान इंटर कालेज व स्टेट बैंक के समीप वैक्सीनेशन केन्द्र पर पहुंच टीकाकरण के लिए लाइन लगा लिए। केन्द्रों पर भारी भीड़ जुटने की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक बीएन मिश्र ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसी तरह उपजिलाधिकारी श्रीमती उपमा पाण्डेय ने भी इलाके के सोहरौना, बरवारतनपुर, भुजौली बाजार, कटाईभरपुरवा में टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीएम ने लोगों से घर के सभी सदस्य जो आयु की अहर्ता पूरी कर रहे हैं उन्हें टीकाकरण कराने की अपील की। बैक्शीनेशन सेंटर पर राजस्वकर्मी सहित टीकाकरण कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारी भ्रमणशील रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking