News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मेगा अभियान में आज 4559 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 27, 2021  |  9:25 PM

507 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मेगा अभियान में आज 4559 लोगों को लगा कोरोना का टीका WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। कोविड- टीकाकरण के लिए 27 सितंबर को जिले सहित ब्लाकों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा अभियान चलाया गया। सोमवार को लगे इस विशेष दिवस पर खड्डा स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से कुल 21 स्थानों पर अस्थायी केन्द्र बनाकर कुल 4559 लोगों को कोरोना रोधी इम्यूनिटी बूस्टर की वैक्शीन लगाई गई।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

स्वास्थ्य विभाग खड्डा ने टीका लगाने के लिए सोमवार को उपकेंद्र स्तर पर तैयारी कर रखी थी। विभाग ने खड्डा क्षेत्र के सोहरौना, वरवारतनपुर, छितौनी, भुजौली सहित ग्रामीण क्षेत्र के कुल 21 जगहों पर केन्द्र बनाकर एएनएम, शिक्षक सहित स्वास्थ्यकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। केन्द्रों पर देर शाम तक लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुल 4559 लोगों को टीके लगाए गये। प्रशासन ने कोरोना का टीका लोगों को आसानी से लगे, इसलिए उपकेंद्र स्तर पर आज सत्र लगाए गए थे। ग्रामीणों को टीके के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ी। वह अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर आसानी से टीके का लाभ उठा पाए हैं। बैक्शीनेशन टीम में एएनएम दीपू शर्मा, कविता ओझा, समझावती, शोभा, डिम्पल सिंह, तारा देवी, भगमानी देवी, सीएचओ आकाश, सागर, बालेश्वर उर्फ बबलू कुशवाहा सहित शिक्षक अविनाश त्यागी, संजय कुमार सिंह आदि की टीम टीकाकरण के विशेष अभियान में जुटी रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking