News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अज्ञात वाहन की ठोकर से ट्रैक्टर चालक की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 13, 2023  |  11:56 PM

559 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अज्ञात वाहन की ठोकर से ट्रैक्टर चालक की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी WhatsApp
Responsive image
  • मदनपुर व दिल्ली कैम्प के समीप यूपी सीमा में सोमवार की भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर में एक की मौत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी एवं यूपी बिहार सीमा के दिल्ली कैंप के पास सोमवार की भोर में अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक ट्रैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सालिकपुर पुलिस चौकी के जवानों ने उन्हें एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी पर भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

सोमवार की भोर में ट्रैक्टर -ट्राली से धान लेकर यूपी की ओर आ रहे बिहार के बगहा थाना क्षेत्र के रामपुर नयागांव निवासी रविन्द्र कुमार सिंह 35 वर्ष के ट्रैक्टर का किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गया। इस दुर्घटना में वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर खड्डा थाने की सालिकपुर पुलिस चौकी के जवानों ने उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहां पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को चौकी पर खड़ा कर ठोकर मारकर फरार अज्ञात वाहन चालक के खोजबीन में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस संबंध में एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर ठोकर मारने वाले वाहन की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking