News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: बोधीछपरा गांव का ट्रांसफार्मर धू- धू कर जला, भीषण गर्मी में आफत

Sanjay Pandey

Reported By:

May 16, 2024  |  5:05 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बोधीछपरा गांव का ट्रांसफार्मर धू- धू कर जला, भीषण गर्मी में आफत
  • खड्डा 33/11 बिजली घर से संचालित सिरसिया बोधीछपरा गांव का 63 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा बिजली घर से संचालित सिरसिया बोधीछपरा का ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली को लेकर उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। ग्रामीणों ने जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

खड्डा विकास खण्ड के बोधीछपरा गांव के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए सिरसिया गांव में सड़क किनारे 63केवीए ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिससे लगभग 300 से अधिक घरों की बिजली सप्लाई होती है। गुरुवार की सुबह ट्रांसफार्मर धू धूकर जल उठा और सप्लाई बंद हो गई। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में एक ओर जहां पंखे, पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है वहीं रात काटनी मुश्किल होगी। लोगों ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दे दिया है लेकिन अब तक इस दिशा में कार्रवाई शून्य है।

ग्रामीण प्रबुद्ध कुमार “प्रिंस, सन्तोष वर्मा, जय प्रकाश यादव, रमाकांत प्रसाद, रामू चौहान, नथुनी गुप्ता, इरफान अंसारी, रामकिशन यादव, सुभाष यादव, रामबिलास चौधरी, मंटू राय, सुखारी यादव, जनार्दन यादव, नरेश गुप्ता आदि ने विभाग से जले ट्रांसफार्मर को बदलकर अविलंब ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है जिससे भीषण गर्मी में बिजली समस्या से राहत मिल सके।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking