खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो झोपड़ी जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों व अग्निशमन दल के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर तिवारी टोला गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से रामकिशुन पुत्र रामलगन व विश्वजीत पुत्र रामलगन की झोपड़ी जलकर खाक हो गयी। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग को काबू में किया। सूचना पर अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच आग को बुझाया। इस अग्निकांड में घर में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गये।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…