खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग गांव के शराब भट्ठी के समीप पैदल सड़क पार कर रहा बुजुर्ग मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया। दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तुर्कहा सीएचसी पर भर्ती दोनों घायलों की स्थिति गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी मुकेश 26 वर्ष छितौनी जंगल गैस एजेंसी पर कार्य करता है। बाइक से खड्डा की ओर से एजेंसी पर जा रहा था कि मठिया बुजुर्ग गांव के शराब की दुकान के समीप अचानक सड़क पार कर रहे मठिया बुजुर्ग गांव निवासी गजाधर 73 वर्ष के सामने आने पर संतुलन खो बैठा और दोनों आपस में भीड़ कर सड़क पर गिर गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ में किसी ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने दोनों की स्थिति गम्भीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…