खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के हनुमानगंज गांव में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से वसूली मामले में नया मोड़ आ गया है। खुद शिकायत करने वाली महिला ने पुलिस को शपथ पत्र देकर आरोप को बेबुनियाद करार देते हुए मामले को असत्य बता दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई रोक दी है।
खड्डा विकास खण्ड के हनुमानगंज ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से जबरन धन वसूली की बात सामने आने पर बीडीओ विनीत यादव ने एपीओ मनरेगा से जांच कराई जिसमें महिला लाभार्थी के शिकायत की पुष्टि होने पर बीडीओ ने सचिव शम्भू यादव को ग्राम प्रधान एवं उसके एक सहयोगी के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। पुलिस तहरीर मिलने के बाद सभी पहलुओं की जांच एवं विवेचना कर ही रही थी कि खुद शिकायत करने वाली महिला ने हनुमानगंज पुलिस को शपथ पत्र देकर मामले को बेबुनियाद एवं असत्य करार देते हुए वसूली की बात को निराधार बता दिया।
पुलिस इन सभी पहलुओं एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि मामले की शिकायत करने वाली महिला ने शपथपत्र देकर दबाव में शिकायत करने की बात कहते हुए मामले को असत्य बताया है। मामले में कार्रवाई रोक दी गई है।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…