News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीआरसी पर धरना देकर की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 14, 2021  |  5:33 PM

974 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीआरसी पर धरना देकर की पुरानी पेंशन बहाली की मांग WhatsApp
Responsive image
  • मंगलवार को बीआरसी बंजारीपट्टी में दिया धरना
  • शिक्षको का धरना दो घण्टे बाद हुआ समाप्त

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा के ब्लाक संसाधन केन्द्र बंजारीपट्टी के परिसर में प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने धरना दिया। धरने के बाद सम्वंधित ज्ञापन को रजिस्ट्री पत्र द्वारा शासन को प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की गई है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

मंगलवार की दोपहर प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली की मांग सहित शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, विशेष शिक्षक और कस्तूरबा के शिक्षकों को स्थाई शिक्षक बनाने व रसोइयों को प्रतिमाह 10 हजार मानदेय करने सहित 21 सूत्रीय मांग पत्र शासन को रजिस्टर्ड डाक से भेजते हुए कार्रवाई की मांग किया है। शिक्षक राकेश मिश्रा, श्यामसुंदर वर्मा, बेद प्रकाश गुप्ता, ओंकारनाथ शर्मा, संजय उपाध्याय आदि ने धरने को सम्बोधित किया। धरनारत शिक्षकों ने लगभग दो घण्टे के बाद अपना एक दिवसीय धरना समाप्त किया। इस दौरान कैलाशी देवी, पारस साहनी, महेन्द्र यादव, ओमप्रकाश यादव, इजहार अंसारी, विजयलक्ष्मी शुक्ला, आशा शर्मा, किशोरी देवी, सरिता जायसवाल, पुष्पा रानी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking