News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लगातार हो रहा है कोविड़ -19 का टीकाकरण

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 7, 2021  |  10:15 PM

1,186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लगातार हो रहा है कोविड़ -19 का टीकाकरण WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर जनपद के खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगातार कोविड-19 टीकाकरण हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण केंद्रों पर अलग-अलग सत्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी भी उत्साह के साथ टीकाकरण कार्यक्रम में जुटे हैं।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गये टीकाकरण केंद्र पर 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। केंद्र के प्रभारी डॉ. विमलेन्दु भूषण ने बताया कि केंद्र पर कोविड से बचाव के नियमों के पालन का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डा. भूषण ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए केंद्र की पूरी टीम उत्साह से साथ जुटी हुई है। बसडीला केन्द्र पर टीकाकरण करने वाली वैक्सीनेटर संध्या चौरसिया व ममता गिरी (एएनएम) ने बताया कि कोविड महामारी को हराने के लिए हम कोविड-19 टीकाकरण में उत्साह के साथ लगे हुए हैं। केंद्र पर टीकाकरण कराने आए 28 वर्षीय सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने केंद्र पर आकर अपने कोविड टीके की पहली डोज लगवा ली है। उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं हुई है। इस केन्द्र पर मंगलवार को कुल 279 लोगों को टीकाकरण किया गया। इसी प्रकार सोहरौना, बोधी छपरा, गडहिया बसंतपुर, अर्जुन छपरा, धरनीपट्टी, लक्ष्मीपुर पड़रहवा सहित कुल 9 स्थानों पर बने टीका केंद्रों पर वैक्सीन लगाए गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking