खड्डा/कुशीनगर। मंगलवार को खड्डा तहसील प्रांगण में राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत मतदान पर आकर्षक झांकी, गीत व नाट्य मंचन देख सभी दर्शक भाव विह्वल हो गये। इस मौके पर एसडीएम उपमा पाण्डेय, तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी ने सभी मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र व मेड़ल देकर सम्मानित किया गया।
खड्डा तहसील प्रांगण में मंगलवार को मतदाता दिवस के अवसर पर एसडीएम उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता एवं तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, बीडीओ खड्डा व सप्लाई इंस्पेक्टर सहित तहसील स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता के विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। विवेकानंद इंटर कालेज, श्रीगांधी इण्टरमीडिएट कालेज, राममनोहर लोहिया इण्टर कालेज, कांति देवी इण्टर कालेज सहित छितौनी इण्टर कालेज के छात्र, छात्राओं ने मतदान सभी का अधिकार सहित मतदाता जागरूकता के विविध मनोहारी कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। एसडीएम उपमा पाण्डेय द्वारा टीकाकरण सहित वोटरलिस्ट में नये मतदाताओं को जोड़ने आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र व मेड़ल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय ने आगामी विधान सभा चुनाव में कोविड़ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपनी पूरी सहभागिता देते हुए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जिससे स्वस्थ लोकतंत्र स्थापित रहे।
इस दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर बीएन मिश्रा, वार संघ के अध्यक्ष अमियमय मालवीय महामंत्री अनूप मिश्रा, पेशकार राहुल चतुर्वेदी, बीडीओ खड्डा, प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रवक्ता सुमन्त पाण्डेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील प्रजापति, संतोष यादव रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक कुमार, आरसी गुप्ता, आकाश कुमार सिंह सहित सभी तहसीलकर्मी, अधिवक्ता गण सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मो. कमरुद्दीन ने किया।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…