खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के बनवारीछपरा नहर पुल पर मंगलवार की देर शाम एक युवक का मोबाइल छिनकर बाइक से भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर खड्डा पुलिस के हवाले किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि कौवासार-एकडंगा रेगुलेटर नहर मार्ग पर मेहंदिया पुल पर टहलने निकले एक युवक का मोबाइल झप्पटा मारकर बाइक सवार दो युवक छिन लिए व बाइक लेकर भागने लगे। युवक ने अपने किसी परिचित को फोन करा घटना की जानकारी दी तो वरवारतनपुर गांव के लोग बनवारीछपरा के पास नहरपुल पर सड़क गाड़ाबन्दी कर अवरुद्ध कर दिया। थोड़ी देर में अपाची सवार दो युवक आये जिसे संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर भीड़ इक्ट्ठा हो गई तो गांव के ग्राम प्रधान ने युवकों को अपने अभिरक्षा में लेकर पुलिस को सूचना दी।एस एस आई भगवान सिंह, दीवान योगेश राय मौके पर पहुंच कर दोनों युवको को हिरासत में लेकर थाने ले गये हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…