खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशीनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्ष मित्र अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न नगरों एवं कालेजों में पौधारोपण किया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे भारत में एक करोड़ पौधारोपण का अभियान चला रही है। जिसके निमित्त कुशीनगर जिले में 5000 पौधारोपण SFD स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम के द्वारा किया जा रहा है।
इसके संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए एबीवीपी कुशीनगर जिला एसएफडी कार्य प्रमुख प्रशांत मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही समाज और छात्र हित में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं। पर्यावरण संरक्षण हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशीनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्ष मित्र अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न नगरों एवं कालेजों में पौधारोपण किया जा रहा है, एफडीआई स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम के अंतर्गत कुशीनगर जिले में 5000 पौधारोपण करने का लक्ष्य लिया गया है।
आज इस अभियान में जिला संगठन मंत्री अमन, हाटा तहसील विस्तारक प्रशांत मणि त्रिपाठी , धवन जयसवाल, तनुज पाठक, अभिषेक श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…