News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: बाल्मीकी गण्डक बराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा, गण्डक नदी का बढ़ रहा जलस्तर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 3, 2021  |  8:50 PM

794 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बाल्मीकी गण्डक बराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा, गण्डक नदी का बढ़ रहा जलस्तर

खड्डा/कुशीनगर। पहाड़ो व मैदानी भागों में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से गण्डक नदी का जलस्तर धीरे- धीरे बढ़ने लगा है। नदी एक बार फिर अपने पूरे रौ में आना शुरू कर दी है। पानी बढ़ने से तटबन्धों पर दबाव बनना शुरू हो गया है तो एक बार फिर रेतावासियों के माथे पर चिन्ता की लकीरें सताने लगी हैं।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

खड्डा इलाके में गण्डक नदी के जलस्तर में शनिवार को बृद्धि होनी शुरू हो गयी है। बाल्मीकि गण्डक वराज से सुबह 10 बजे पानी का डिस्चार्ज 2 लाख 21 हजार क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 2 लाख 51 हजार दो सौ, 2 बजे 2 लाख 76 हजार आठ सौ तो सायं 6 बजे 2 लाख 93 हजार छ: सौ पानी का डिस्चार्ज छोड़ा गया जिससे नदी उफनाने लगी है। नौरंगिया- बसहीं मार्ग पर रोहुआ नाले के समीप सड़क कई फीट गहरी कट गई है जिसके ऊपर बढे़ हुए पानी का धारा प्रवाहित हो रहा है। लोगों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नदी पार बसे शिवपुर, बसन्तपुर, हरिहरपुर, बकुलादह, बिशेषरपुर, नरायनपुर, मरिचहवां, शाहपुर, बालगोविंद छपरा, सालिकपुर व महदेवा आदि गांवों के लोग बाढ़ की सम्भावना से एक बार फिर घबराये हुए हैं। यदि शनिवार की रात नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा तो नदी पार के गांवों में पानी बढ़ने की सम्भावना बढ़ जाएगी। तहसील प्रशासन नदी के जलस्तर बढ़ने से सतर्कता दृष्टि बनाए हुए है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking